पोड़ैयाहाट: वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने मुखिया और पंचायत सचिव के साथ की बैठक
वित्तीय वर्ष 2025_26 की समाप्ति से पहले प्रखंड कार्यालय पोड़ैयाहाट के सभागार में मुखिया और पंचायत सचिव के साथ बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने बैठक की। श्री मुर्मू ने बताया कि यह बैठक 15 वें वित आयोग के निमित्त की गई थी।इसके तहत प्रत्येक पंचायत में 15 लाख की राशि सरकार के द्वारा पंचायत के विकास खर्च के लिए आवंटित है।इसको हर हाल इस वित्तीय वर्ष मे खर्च करना है।