फिरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पांच शातिर मोबाइल चोर हुए गिरफ्तार
सोमवार दोपहर तीन बजे करीबन थाना शिकोहाबाद में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना शिकोहाबाद पुलिस और सर्विलांस की टीम संयुक्त कार्यवाही में पांच शातिर मोबाइल चोर ग्राम माड़ई के पास पुलिया के समीप से गिरफ्तार कर लिये। जिनके पास से 29 मोबाइल और एक एक्सयूवी कार बरामद हुई है।