फिरोज़ाबाद: जौंधरी में बकरी चराती दो किशोरियों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक गंभीर, आगरा रेफर, दूसरी घायल, बकरी की भी हुई मौत
थाना नारखी क्षेत्र जौंधरी निवासी 12 वर्षीय निन्सू और गांव की दूसरी किशोरी सुनैना पुत्री राकेश दोनों गांव में ही बकरी चरा रही थीं। सोमवार सायं साढे छह बजे करीबन एक तेज रफ्तार कार ने इतनी तेजी के साथ टक्कर मारी कि एक बकरी की मौत हो गयी। दोनो किशोरी घायल हो गयीं। जिनमें सुनैना की हालत गंभीर होेने पर आगरा रैफर किया गया।