फिरोज़ाबाद: दबरई जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर सोमवार की दोपहर साढ़े बारह बजे करीब धरना दिया। इसके साथ ही उन्होंने सर्किल रेट निर्धारित करने में लेखपालों द्वारा किसानों को परेशान किये जाने का आरोप लगाया। ज्ञापन देकर मांगों को पूरा कराए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में ज्ञापन दिया।