फिरोज़ाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में एफएस कॉलेज के पास पैदल युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल, इलाज जारी
जनपद आगरा के बरहन क्षेत्र निवासी रवि फिरोजाबाद एफएस कॉलेज में काम से आया था। जहां से निकलकर रोड पर सोमवार सायं छह बजे करीबन पैदल निकल रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त युवक रवि गंभीर घायल हो गया। जिसे तत्काल उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। उसके परिजनों ने मीडिया को उक्त जानकारी दी