फिरोज़ाबाद: रामकिशन इंटर कॉलेज में सीओ सदर ने नशा विरोधी जन जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ, एक युद्ध नशे के विरुद्ध
मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत जनपद में एक युद्ध नशे के विरूद्ध नशा विरोधी जनजागरूकता अभियान का सीओ सदर ने सोमवार पांच बजे करीबन शुभारम्भ किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशा विरोधी जन जागरूकता विषय पर पूरी जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही अपने आसपास व अन्य लोगों को जागरूक करने को प्रेरित किया गया।