फिरोज़ाबाद: 12 वर्ष के अंतराल के बाद श्री बाहुबली भगवान के महामस्तिकाभिषेक का आयोजन, छदामीलाल जैन मंदिर में हुई वार्ता
आचार्य श्री 108 वसुनन्दी मुनिराज चातुर्मास समिति-2024 द्वारा छदामीलाल जैन मंदिर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन सोमवार दोपहर तीन बजे किया गया। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि 12 वर्ष के अन्तराल के बाद श्री बाहुबली भगवान का महामस्तिकाभिषेक का आयोजन सात दिसम्बर 2024 को होगा। जिसका आगाज एक रथयात्रा से होगा जो दो दिसबर 2024 को दोपहर एक बजे से निकलेगी।