बाह: कचौरा घाट गांव में महिला पर हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
थाना चित्राहाट क्षेत्र के कचौरा घाट गांव में गुरुवार को सपना देवी पर लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। पति अमित कुमार पानीपत में नौकरी करते हैं, घटना के समय सपना देवी घर पर अकेली थीं। आरोप है कि पड़ोसी विपिन, संध्या, लीला देवी और दो अन्य लोग घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने महिला को बुरी तरह पीटा, गला दबाने की कोशिश