बाह: देवगढ़ और बीच का पुरा गांव में बदमाशों की आहट से फैली दहशत
थाना पिनाहट क्षेत्र के देवगढ़ और बीच का पुरा गांव में शनिवार रात 10 बजे हथियारबंद बदमाशों की दस्तक से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बदमाशों की चहल-कदमी को देखते हुए सतर्कता बरती और भारी संख्या में एकत्रित होकर हवाई फायरिंग कर उन्हें चेतावनी दी। ग्रामीणों के अनुसार, बदमाशों का गिरोह लगभग आधा दर्जन सदस्यों का था, जो चंबल के बीहड़ों की ओर जाते देखे गए।