हथुआ: मीरगंज में प्रशिक्षु डीएसपी नीरव कुमार पाल ने नए थानाध्यक्ष का पदभार संभाला
क्षेत्र की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक नीरव कुमार पाल ने मीरगंज के नए थाना अध्यक्ष के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान थानाध्यक्ष से प्रभार लेने के बाद उन्होंने थाने के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की।