हुज़ूर: भोपाल में जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों पर की कार्रवाई, हुजूर क्षेत्र की सड़कें उखाड़ी गईं
Huzur, Bhopal | Aug 6, 2026 भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़ दिए गए। जमीन की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए आंकी गई है। एसडीएम विनोद सोनकिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। चार कॉलोनियों की निर्माणाधीन सड़कें प्रवेश द्वारों पर बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया।