बड़ौदा: बावड़ीचापा में बाल विवाह रोकने के लिए शपथ समारोह आयोजित, आंगनबाड़ी केंद्र में दिलाई गई शपथ
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत बाल विवाह की रोकथाम तथा इसके दुष्परिणामों से अवगत कराने हेतु चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत सोमवार को दोपहर 01 बजे बडौदा कस्बे की बावड़ीचापा आंगनबाडी केन्द्र पर शपथ का आयोजन किया गया।