बड़ौदा: ग्राम चंद्रपुरा में हिंदू सम्मेलन आयोजित, कलश यात्रा में पांच गांव की महिलाएं हुईं शामिल
श्योपुर। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक ग्राम चंद्रपुरा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन से पूर्व कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकली। कलशयात्रा में आसपास के पांच गांव से महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साह से भाग लिया।