बड़ौदा: बड़ौदा में पेड़ पर चढ़ते समय 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से आदिवासी बालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
श्योपुर। बड़ौदा कस्बे के वार्ड नं. 15 खुदेल का सहराना शनिवार को सुबह 11 बजे एक दुखद घटना हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे कस्बे को शोक में डुबा दिया। खेलते-खेलते पेड़ पर चढ़े 14 वर्षीय आदिवासी बालक की 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मर्ग कायम कर लिया।