बड़ौदा: बड़ौदा में पेयजल व्यवस्थाओं का नप अध्यक्ष प्रतिनिधि व सीएमओ ने किया निरीक्षण, आवश्यक सुधार के निर्देश दिए
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशों का पालन करते हुए रविवार को दोपहर 03 बजे बड़ौदा नगर में अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पाइपलाइन, नल कनेक्शन और संबंधित मूलभूत सुविधाओं की सुरक्षा एवं स्थिति की जांच की गई। निरीक्षण टीम में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सुमन, सीएमओ ताराचंद धूलिया आदि शामिल थे।