घोड़ाडोंगरी: कलेक्टर नरेंद्र सूरवंशी व एसपी ने घोड़ाडोंगरी भोपाली मेले में मार्ग, पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया
बैतूल जिला कलेक्टर नरेंद्र सूरवंशी ने बुधवार सुबह 10 बजे घोड़ाडोंगरी पहुंचकर आगामी छोटे भोपाली मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेले के प्रमुख पहुंच मार्गों का अवलोकन किया और कुछ स्थानों पर झाड़ियों की छंटाई कराने, सड़कों की आवश्यक मरम्मत करने के आदेश भी दिए हैं