घोड़ाडोंगरी: विधायक गंगा उइके के निवास पर मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख का स्वागत, योजनाओं पर हुई चर्चा
मंगलवार सुबह 11:00 बजे घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक गंगा उइके के निजी निवास पर मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख का आगमन हुआ। इस अवसर पर विधायक गंगा उइके ने पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर, साल एवं श्रीफल भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में दोनों विधायकों के बीच में चर्चा हुई