घोड़ाडोंगरी: राष्ट्रीय स्प्रिंटर प्रहलाद दहाके, जिन्होंने देश में बैतूल का नाम रोशन किया, का घोड़ाडोंगरी में भव्य सम्मान
मंगलवार दोपहर 12 बजे घोड़ाडोंगरी में व्यापारी कल्याण संघ द्वारा बैतूल जिले का देश स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले राष्ट्रीय एथलीट प्रहलाद दहाके का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2024–25 में देश का प्रतिनिधित्व कर जिले का गौरव बढ़ाने पर प्रदान किया गया। आयोजित कार्यक्रम में व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं भी मौजूद रहे।