घोड़ाडोंगरी: सीताकामत पंचायत ने भोपाली मेले के प्रबंधन पर जताया अधिकार, सीईओ को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सीताकामत की सरपंच शम्मी मंतु सलाम ने भोपाली मेले के प्रबंधन को लेकर जनपद पंचायत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बुधवार सुबह 11 बजे उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर सीईओ तीजा पवार को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि मेला प्रबंधन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत को सौंपी जाए।