घोड़ाडोंगरी: छतरपुर में विशाल कबड्डी प्रतियोगिता ने बांधा समां, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दिखा ग्रामीण खेल प्रतिभा का जोश
रविवार शाम 7 बजे ग्राम पंचायत छतरपुर में आयोजित विशाल कबड्डी प्रतियोगिता क्षेत्रीय खेल प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही। इस भव्य आयोजन में आमला–सारणी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जिला महामंत्री कमलेश सिंह, सारणी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, विधायक प्रतिनिधि सुधाचंद्रा मौजूद रहे।,