घोड़ाडोंगरी: ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में विधायक गंगा उइके ने रोजगार, आजीविका और विकास योजनाओं पर किया मंथन
घोड़ाडोंगरी। मंगलवार सुबह 10 बजे घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक गंगा उइके ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट – VB-G RAM-G के अंतर्गत आयोजित ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में सहभागिता की। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार सृजन, आजीविका के नए अवसरों के विस्तार तथा केंद्र व राज्य सरकार की जानकारी साझा की।