प्रतापगढ़: गुजरात से आई पुलिस ने नोही गांव से नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
गुजरात के अमराबादी में निवास करने वाले पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नोही गांव निवासी अरविंद चौहान एक 17 वर्षी किशोरी को बहला फुसलाकर भाग लाया था। जिस मामले में गुजरात में अपहरण बाल संरक्षण अधिनियम व दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को दिन में करीब 2 बजे गुजरात पुलिस पट्टी कोतवाली पहुंची। जिसे पकड़ कर अपने साथ ले गई है।