महागामा: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 83 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
महागामा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत बुधवार को रेफरल अस्पताल महागामा में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। सुबह नौ बजे से ही अस्पताल परिसर में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी और जांच के लिए लंबी कतार लग गई। भीड़ अधिक होने के कारण महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।