सियाराम कुटीर में प्रभारी मंत्री ने किया नेकी की दीवार का अवलोकन
----
सतना 09 सितम्बर 2026/मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा #सतना जिले के प्रभारी मंत्री श्री Kailash Vijayvargiya ने बुधवार को चित्रकूट में सियाराम कुटीर जाकर मंदाकिनी नदी में आई बाढ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान दीन दयाल शोध संस्थान द्वारा चित्रकूट के बाढ प्रभावितों के लिए राहत और पुनर्वास के लिए किये जा रहे कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने सियाराम कुटीर में बाढ प्रभावितों को पहनने के वस्त्र वितरण हेतु स्थापित की गई नेकी की दीवार का भी अवलोकन किया तथा दीन दयाल शोध संस्थान द्वारा बाढ प्रभावितों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था के लिए संचालित अन्नपूर्णा सेवा रसोई का भी निरीक्षण किया।
इसके पश्चात प्रभारी मंत्री ने उद्यमिता परिसर में स्थापित राहत सामग्री भण्डार कक्ष का भी अवलोकन किया। दीन दयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव श्री अभय महाजन ने प्रभारी मंत्री को बाढ प्रभावितों के लिए किये गये राहत और पुनर्वास कार्यो की जानकारी दी। चित्रकूट से वापस लौटते समय प्रभारी मंत्री मझगवां के कृषि विज्ञान केन्द्र भी पहुंचे। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र को जाने वाले मार्ग के क्षतिग्रस्त पुल का भी निरीक्षण किया तथा बालिका आश्रम में बाढ का पानी अन्दर आने से हुई क्षति का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र मझगवां के वैज्ञानिकों द्वारा अतिवृष्टि से प्रभावितों किसानों को दी जाने वाली सामायिक सलाह के बारे में जानकारी ली।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
25 views | Satna, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026