बाढ़ प्रभावितों को राहत: नगरीय प्रशासन मंत्री ने बांटे चेक, राशन और शैक्षणिक सामग्री
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री Kailash Vijayvargiya ने बुधवार को चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित 5 परिवारों को ₹1.20 लाख की सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इसके साथ ही बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी-किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। मंत्री ने प्रभावित परिवारों को राशन और कंबल भी बांटे। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#सतना
56 views | Satna, Madhya Pradesh | Sep 9, 2026