आबू रोड: आबूरोड के करोईफली में घर में फांसी का फंदा लगाकर 19 वर्षीय सुखिया ने की आत्महत्या, पुलिस मौके पर पहुंची
आबूरोड रीको थाना क्षेत्र के अंतर्गत करोई फली गांव में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुखिया ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना का पता चलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और परिवार में कोहराम मच गया।