कोल: रोरावर में CNG डलवा रहे ऑटो चालक का दूसरे चालक से लात मारने पर हुआ झगड़ा, मारपीट में चालक घायल, सिर में आई चोट
Koil, Aligarh | Apr 11, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके की है। यहां सीएनजी पेट्रोल पंप पर सीएनजी डलवा रहे एक ऑटो चालक युवक का लात मारने पर दूसरे चालक से झगड़ा हो गया। जिसके बाद दूसरे चालक ने पहले ऑटो चालक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए लोहे का कड़ा मारकर उसका सिर फाड़ दिया। घायल युवक हरिओम ने मामले से इलाका पुलिस को अवगत कराते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई।