कोल: महुआखेड़ा पुलिस ने याकूतपुर पुलिया से 1 लुटेरे को किया गिरफ्तार, कब्जे से मोबाइल, ₹700 और तमंचा-कारतूस बरामद
Koil, Aligarh | Apr 11, 2025 एसएसपी संजीव सुमन के द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में महुआ खेड़ा पुलिस ने एक शातिर लुटेरा गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त वीनू कालिया उर्फ़ विकास लूट किया करता था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस को लूट का मोबाइल, ₹700, 1 अवैध तमंचा कारतूस बरामद हुआ है।