कोल: सीहौर बंबा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल, पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा
Koil, Aligarh | Apr 11, 2025 सीहौर बंबा के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। दंपति बाइक पर सवार होकर शहर से अकराबाद की ओर जा रहे थे। इस दौरान दंपति रॉन्ग साइड बाइक चला रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।