कोल: अलीगढ़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, सुमन जी का बयान रिकॉर्ड से हटा, ये सब सेना सीएम की हैं
Koil, Aligarh | Apr 11, 2025 पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को अलीगढ़ पहुंचे। रामघाट रोड स्थित निजी होटल में व शादी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर तंज कसे हैं। सपा राज्य सभा सांसद रामजीलाल सुमन को लेकर उन्होंने कहा कि उनके बयान को राज्यसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है।