कोल: सिर पर दुपट्टे की वजह से छात्रा का जाति प्रमाण पत्र हुआ रिजेक्ट, पीड़िता ने सपा प्रमुख से की शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 11, 2025 अलीगढ़ में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। छात्रा के सिर पर दुपट्टा होने की वजह से छात्रा का जाति प्रमाण पत्र रिजेक्ट कर दिया गया है। आरोप है की जाति प्रमाण पत्र रिजेक्ट होने की वजह से छात्र नीट का फॉर्म फिल नहीं कर पाई है। उक्त मामले को लेकर पीड़ित छात्रा हेमा कश्यप ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मामले की शिकायत की है।