कोल: रोरावर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दोस्तों की कार हाइवे पर पलटी, एक की मौत, चार घायल, एक की हालत गंभीर
Koil, Aligarh | Apr 11, 2025 अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के शाहपुर कुतुब दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। काफी दूर तक घिसटती हुई कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 3 को जिला अस्पताल मलखान सिंह लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। 2 को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।