कोईलवर: छपरा में राजस्व कर्मचारी पर हमले के विरोध में कोईलवर में काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी
छपरा में राजस्व कर्मचारी पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को कोईलवर अंचल मे राजस्व कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर सरकारी कार्यों का निष्पादन किया। कर्मचारियों ने राजस्व कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिला सचिव ने सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे जानकारी दी।