लखीसराय: लावारिस मिली ‘परी’ को मिला नया घर, डीएम कार्यालय में दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया पूरी
मंगलवार की संध्या 5:00 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लखीसराय, जिले के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में नौ माह की बालिका परी कुमारी का अंतिम दत्तक ग्रहण सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने विधिवत रूप से दत्तक माता-पिता को बच्ची की सुपुर्दगी दी।