लोहरदगा: अवैध बालू उठाव मामले में जिला मुखिया संघ ने डीसी और एसपी को ज्ञापन सौंपा, पुलिस प्रशासन पर संरक्षण का आरोप लगाया
लोहरदगा जिला मुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार शाम 4:30 बजे लोहरदगा जिला अन्तर्गत सभी थाना क्षेत्र के पुलिस प्रशासन के संरक्षण में अवैध बालु उठाव एवं उत्खन्न पर मनमानी करने के मामले को लेकर डीसी एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि झारखण्ड राज्य अन्तर्गत सभी जिलों में अवैध बालु उठाव एवं उत्खन्न पर पूर्ण रूप से रोक है।