लोहरदगा: पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा, हमें भगवान राम के आदर्शों और वचनों पर चलने की आवश्यकता है
लोहरदगा शहर में एकमात्र श्रीराम मंदिर फुलवारी में जय मां दुर्गा पूजा समिति के बैनर तले अयोध्या में स्थापित राममंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर शनिवार शाम 5:00 विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। यहां श्रीराम मंदिर में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान की संयुक्त प्रतिमा स्थापित है, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने पूजा कर लिए आशीर्वाद।