लोहरदगा: समाहरणालय के पास नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता, परिवहन पदाधिकारी मौजूद रहे
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत लोहरदगा जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के क्रम में शनिवार शाम 4:00 जिला समाहरणालय के समीप एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का ईमानदारी पूर्वक पालन करने, सहित अन्य की जानकारी दी गई।