दाड़ी: लोयोला विद्यालय चरही में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, बच्चों ने पारंपरिक झांकी व गीतों से बांधा समां
लोयोला विद्यालय चरही में धूमधाम से मना छठ महापर्व, बच्चों ने पारंपरिक झांकी व गीतों से बांधा समां लोयोला विद्यालय, चरही के प्रांगण में गुरुवार को लोक आस्था, शुद्धता और प्रकृति प्रेम का महापर्व छठ धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में छठ पूजा की आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।