हाथियों का आतंक, 108 एंबुलेंस तीन दिनों से खराब झारखंड के हजारीबाग जिले के प्रखंड में इन दिनों हाथी-मानव संघर्ष भयावह रूप ले चुका है। क्षेत्र में जंगली हाथियों के लगातार हमलों से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। गांवों में दहशत का माहौल है और लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।