आलमनगर: एसडीपीओ ने रतवारा थाना में की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने गुरुवार को रतवारा थाना में लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन और मजबूत अनुसंधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों को प्राथमिकता देकर जल्द कार्रवाई की जाएगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और आम जनता का भरोसा और मजबूत हो सके।