कोईलवर: सकड़ी में पुलिस पदाधिकारी की गाड़ी को टक्कर मारकर पेट्रोल टैंकर हुआ फरार, डायल 112 पुलिस ने टैंकर को रोका
बुधवार को उदवतनगर प्रखंड के गजराजगंज थाना अंतर्गत बामपाली के समीप फोरलेन पर पुलिस पदाधिकारी के वाहन में टक्कर मारकर पेट्रोल टैंकर फरार हो गया। पुलिस पदाधिकारी के द्वारा इसकी सूचना आला अधिकारी को दी गई। सूचना के आधार पर डायल 112 पुलिस के द्वारा पेट्रोल टैंकर को कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड़ी मोड पर शाम 5:30 बजे रोक कर ड्राइवर से पुलिस पूछताछ करने में जुट गई