देहरा : बगलामुखी मंदिर में हवन के दौरान हवन कुंड में गिरा श्रद्धालु, झुलसा
जिला कांगड़ा के देहरा बनखंडी में मां बगलामुखी मंदिर में हवन के दौरान एक श्रद्धालु अचानक हवन कुंड में गिर गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया । हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई । घायल श्रद्धालु को उपचार के लिए देहरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया । घायल श्रद्धालु की पहचान पंजाब के जालंधर निवासी नितिन के रूप में हुई है । बताया जा रहा है कि हवन के दौरान अचानक वह संतुलन खो बैठा और हवन कुंड में जा गिरा । हादसे में उसके हाथ, बाजू और छाती झुलस गई, जबकि मुंह का कुछ हिस्सा भी जल गया है । हादसे के तुरंत बाद मौजूद लोगों ने श्रद्धालु को हवन कुंड से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया । देहरा सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी जांच की । फिलहाल नितिन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।
#baglamukhi #temple