सोनकच्छ: ग्राम कल्लूखेड़ी जोड़ के पास बाइक सवार का एक्सीडेंट, दो घायल; डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
Sonkatch, Dewas | Mar 30, 2026 सोनकच्छ क्षेत्र में ग्राम कल्लूखेड़ी जोड़ के पास एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता देते हुए उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।