मनु चौधरी से मिलने सिंघावली अहीर थाने पहुंचे क्रिकेटर प्रवीण कुमार
बड़ौत हत्याकांड मामले में विरोध प्रदर्शन की घोषणा से पहले हिरासत में लिए गए अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी को सिंघावली अहीर थाने में रखा गया है।
इसी बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार मनु चौधरी से मिलने थाने पहुंचे। उनसे मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि वरुण लूहारी के पिता की गिरफ्तारी को लेकर एसपी कार्यालय के घेराव की घोषणा की गई थी। इससे पहले ही पुलिस ने मनु चौधरी को हिरासत में ले लिया।
मामले को लेकर समर्थकों में नाराजगी बनी हुई है, वहीं पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई और हिरासत के कारणों पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
#Baghpat #Baraut #ManuChaudhary #PraveenKumar #SinghawaliAhir #UPPolice #BreakingNews
Baghpat, Bagpat | Jun 21, 2026