जलालाबाद: एमपी गुजरात ढाबे के पास अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
अल्लाहगंज। थाना क्षेत्र में एमपी गुजरात ढाबे के पास बुधवार रात करीब 8:00 बजे स्टेट हाईवे पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में कोठा मांझा गांव निवासी राकेश पुत्र प्रकाश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया