Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मंत्री बनने के बाद पहली बार शेखपुरा जिला में आगमन। देवन मुखिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। Devan Mukhiya

MORE NEWS

पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार शेखपुरा के द्वारा मंथन सभागार में लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक और विशेष लोक अभियोजक के साथ समीक्षा बैठक किया गया। 
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और त्वरित बनाना था, ताकि न्याय की प्राप्ति में कोई विलंब न हो। महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे माननीय न्यायालय के सहयोग से सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने माननीय न्यायालय से निर्गत सभी प्रतिवेदनों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने और त्वरित विचारण के मामलों में शीघ्र गवाही पूर्ण कर सजा सुनिश्चित कराने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#sheikhpurapolice 
#HaiTaiyaarHum 
#Bihar 
#BiharPolice

पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार शेखपुरा के द्वारा मंथन सभागार में लोक अभियोजक, सहायक लोक अभियोजक और विशेष लोक अभियोजक के साथ समीक्षा बैठक किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और त्वरित बनाना था, ताकि न्याय की प्राप्ति में कोई विलंब न हो। महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे माननीय न्यायालय के सहयोग से सभी प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। साथ ही उन्होंने माननीय न्यायालय से निर्गत सभी प्रतिवेदनों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने और त्वरित विचारण के मामलों में शीघ्र गवाही पूर्ण कर सजा सुनिश्चित कराने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। #sheikhpurapolice #HaiTaiyaarHum #Bihar #BiharPolice

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 9, 2026

विशेष लोक अदालत के प्रचार वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी
शेखपुरा। आगामी 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शेखपुरा द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार संतोष कुमार तिवारी ने किया।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह, महासचिव विपिन सिंह, संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव, न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से जिलेभर में विशेष लोक अदालत के लाभों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इस मौके पर चंद्रमौली यादव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार आम लोगों को सुलभ, त्वरित एवं कम खर्च में न्याय दिलाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सुशील प्रसाद की देखरेख तथा संतोष कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से 18 जुलाई को आयोजित विशेष लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

विशेष लोक अदालत के प्रचार वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी शेखपुरा। आगामी 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शेखपुरा द्वारा व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार संतोष कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सिंह, महासचिव विपिन सिंह, संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव, न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से जिलेभर में विशेष लोक अदालत के लाभों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस मौके पर चंद्रमौली यादव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार आम लोगों को सुलभ, त्वरित एवं कम खर्च में न्याय दिलाने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि सुशील प्रसाद की देखरेख तथा संतोष कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से 18 जुलाई को आयोजित विशेष लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 9, 2026

आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय में कार्यशाला, 21 गाँवों का हुआ चयन।

आज दिनांक 09.07.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक-सह-एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह बैठक केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए चलाई जा रही "प्रधानमंत्री अनु० जाति अभ्युदय योजना" के घटक "आदर्श ग्राम योजना" के सफल क्रियान्वयन को लेकर आहुत की गई थी।  
इस कार्यशाला में योजना को धरातल पर उतारने के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने बताया कि शेखपुरा जिले के कुल 21 गाँवों का चयन केन्द्र सरकार द्वारा आदर्श ग्राम योजना के तहत किया गया है। चयनित गाँवों की प्रखंडवार सूची इस प्रकार है शेखपुरा प्रखंड दुल्लापुर, मंदना, गुन्हेसा, हसौड़ी, बॉकरपुर बॉक।  
बरबीघा प्रखंड: मलिकचक, उखदी, कन्हौली, मिर्जापुर, मिल्कीचक, गोडड़ीह। अरियरी प्रखंड: रंका, उसरी, बहादुरपुर, देवपुरी। शेखोपुरसराय प्रखंड शादिकपुर। चेवाड़ा प्रखंड: माने, बेंन्गुचा। घाटकुसुम्भा प्रखंड: पानापुर, जितवारपुर एवं बेलौनी।  
चयन का आधार और योजना के मुख्य बिंदुजिला कल्याण पदाधिकारी श्री अरूण कुमार ने योजना के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत वैसे गाँवों को शामिल किया गया है, जहाँ वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) की आबादी कम-से-कम 40 प्रतिशत या 500 है।  
गाँवों के समग्र विकास के लिए 10 प्रमुख क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, जिनमें कुल 50 मानक/संकेतक निर्धारित हैं। इन्हीं मानकों के आधार पर ग्राम विकास योजना  तैयार की जाएगी। ये 10 प्रमुख क्षेत्र निम्नलिखित हैं पेयजल और स्वच्छता ,शिक्षा ,स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा  
ग्रामीण सड़कें और आवास  
विद्युत, कृषि पद्धति  वित्तीय समावेशन  
डिजटलीकरण,  जीवन यापन और कौशल विकास 'अजय' मोबाइल ऐप से होगा सर्वेक्षण।
बैठक में जानकारी दी गई कि सभी चयनित गाँवों में 'अजय' मोबाइल ऐप के माध्यम से विस्तृत सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है। इसके बाद ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं की स्वीकृति ली जाएगी और अंतिम रूप से जिला स्तर द्वारा इसका अनुमोदन (अप्रूवल) किया जाएगा।  इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं चयनित गाँवों के लिए गठित सर्वेक्षण टीम के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय में कार्यशाला, 21 गाँवों का हुआ चयन। आज दिनांक 09.07.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक-सह-एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह बैठक केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए चलाई जा रही "प्रधानमंत्री अनु० जाति अभ्युदय योजना" के घटक "आदर्श ग्राम योजना" के सफल क्रियान्वयन को लेकर आहुत की गई थी। इस कार्यशाला में योजना को धरातल पर उतारने के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने बताया कि शेखपुरा जिले के कुल 21 गाँवों का चयन केन्द्र सरकार द्वारा आदर्श ग्राम योजना के तहत किया गया है। चयनित गाँवों की प्रखंडवार सूची इस प्रकार है शेखपुरा प्रखंड दुल्लापुर, मंदना, गुन्हेसा, हसौड़ी, बॉकरपुर बॉक। बरबीघा प्रखंड: मलिकचक, उखदी, कन्हौली, मिर्जापुर, मिल्कीचक, गोडड़ीह। अरियरी प्रखंड: रंका, उसरी, बहादुरपुर, देवपुरी। शेखोपुरसराय प्रखंड शादिकपुर। चेवाड़ा प्रखंड: माने, बेंन्गुचा। घाटकुसुम्भा प्रखंड: पानापुर, जितवारपुर एवं बेलौनी। चयन का आधार और योजना के मुख्य बिंदुजिला कल्याण पदाधिकारी श्री अरूण कुमार ने योजना के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत वैसे गाँवों को शामिल किया गया है, जहाँ वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) की आबादी कम-से-कम 40 प्रतिशत या 500 है। गाँवों के समग्र विकास के लिए 10 प्रमुख क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, जिनमें कुल 50 मानक/संकेतक निर्धारित हैं। इन्हीं मानकों के आधार पर ग्राम विकास योजना तैयार की जाएगी। ये 10 प्रमुख क्षेत्र निम्नलिखित हैं पेयजल और स्वच्छता ,शिक्षा ,स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा ग्रामीण सड़कें और आवास विद्युत, कृषि पद्धति वित्तीय समावेशन डिजटलीकरण, जीवन यापन और कौशल विकास 'अजय' मोबाइल ऐप से होगा सर्वेक्षण। बैठक में जानकारी दी गई कि सभी चयनित गाँवों में 'अजय' मोबाइल ऐप के माध्यम से विस्तृत सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है। इसके बाद ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं की स्वीकृति ली जाएगी और अंतिम रूप से जिला स्तर द्वारा इसका अनुमोदन (अप्रूवल) किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं चयनित गाँवों के लिए गठित सर्वेक्षण टीम के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 9, 2026

शेखपुरा में मंत्री बनने के बाद पहली बार शेखपुरा जिला में आगमन।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष देवन मुखिया के द्वारा बैठक हुई। इस बैठक में बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश के आगमन की तैयारी पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष देवन मुखिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश का आगमन 11 और 12 जुलाई को शेखपुरा जिला दो दिवसीय आगमन है। जिले के सीमा क्षेत्र सुमका से होते हुए चांदी गांव में भव्य स्वागत किया जाएगा। मंत्री दीपक प्रकाश शेखपुरा पहुंचकर NDA कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। फिर जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष देवनन्दन कुशवाहा उर्फ देवन मुखिया, फजल इमाम, विनोद पटेल, अवधेश पासवान, सुनील रजक, चंदन कुशवाहा सहित अन्य शामिल हुए। देवन मुखिया ने बताया कि पटना से नवादा जिले से होते हुए शेखपुरा जिला में आगमन है। सासबहना में सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। दो सौ बाइक अन्य चार पहिया वाहन से हजारों की संख्या में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी और NDA कार्यकर्त्ता लोग स्वागत करने के लिए तैयारी की गई है।
मंत्री बनने के बाद पहली बार शेखपुरा जिला में आगमन है। मंत्री दीपक प्रकाश के स्वागत के तैयारी पूरी कर ली गई है।

शेखपुरा में मंत्री बनने के बाद पहली बार शेखपुरा जिला में आगमन। राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष देवन मुखिया के द्वारा बैठक हुई। इस बैठक में बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश के आगमन की तैयारी पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष देवन मुखिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश का आगमन 11 और 12 जुलाई को शेखपुरा जिला दो दिवसीय आगमन है। जिले के सीमा क्षेत्र सुमका से होते हुए चांदी गांव में भव्य स्वागत किया जाएगा। मंत्री दीपक प्रकाश शेखपुरा पहुंचकर NDA कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। फिर जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष देवनन्दन कुशवाहा उर्फ देवन मुखिया, फजल इमाम, विनोद पटेल, अवधेश पासवान, सुनील रजक, चंदन कुशवाहा सहित अन्य शामिल हुए। देवन मुखिया ने बताया कि पटना से नवादा जिले से होते हुए शेखपुरा जिला में आगमन है। सासबहना में सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। दो सौ बाइक अन्य चार पहिया वाहन से हजारों की संख्या में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी और NDA कार्यकर्त्ता लोग स्वागत करने के लिए तैयारी की गई है। मंत्री बनने के बाद पहली बार शेखपुरा जिला में आगमन है। मंत्री दीपक प्रकाश के स्वागत के तैयारी पूरी कर ली गई है।

Sheikhpura, Sheikhpura | Jul 9, 2026