शेखपुरा में मंत्री बनने के बाद पहली बार शेखपुरा जिला में आगमन।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष देवन मुखिया के द्वारा बैठक हुई। इस बैठक में बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश के आगमन की तैयारी पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के जिला अध्यक्ष देवन मुखिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश का आगमन 11 और 12 जुलाई को शेखपुरा जिला दो दिवसीय आगमन है। जिले के सीमा क्षेत्र सुमका से होते हुए चांदी गांव में भव्य स्वागत किया जाएगा। मंत्री दीपक प्रकाश शेखपुरा पहुंचकर NDA कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। फिर जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष देवनन्दन कुशवाहा उर्फ देवन मुखिया, फजल इमाम, विनोद पटेल, अवधेश पासवान, सुनील रजक, चंदन कुशवाहा सहित अन्य शामिल हुए। देवन मुखिया ने बताया कि पटना से नवादा जिले से होते हुए शेखपुरा जिला में आगमन है। सासबहना में सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। दो सौ बाइक अन्य चार पहिया वाहन से हजारों की संख्या में राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी और NDA कार्यकर्त्ता लोग स्वागत करने के लिए तैयारी की गई है।
मंत्री बनने के बाद पहली बार शेखपुरा जिला में आगमन है। मंत्री दीपक प्रकाश के स्वागत के तैयारी पूरी कर ली गई है।