बानसूर के माजरा अहीर में मतदान को लेकरप्रत्याशियों के समर्थक भिड़े
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर के माजरा अहीर में मतदान के केंद्र पर सरपंच प्रत्याशी समर्थकों में फर्जी मतदान को लेकर विवाद हो गया।
इस दौरान सरपंच प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस ने बीच बचाव करवाया और मामले को शांत करवाया गया।