विकास के दावों की खुली पोल! नागलियां गांव के रास्ते बदहाल,ग्रामीण परेशान
चुनावी वादों और विकास के दावों के बीच मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे ग्रामीण,जिम्मेदारों की अनदेखी से लोगों में भारी नाराजगी
बहरोड़। बहरोड़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत नागलियां के गांवों में बदहाल रास्तों ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रखी है। गांवों में विकास के बड़े-बड़े दावे और वादे तो किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर हालात कुछ और ही तस्वीर बयां कर रहे हैं। खराब रास्तों के चलते ग्रामीणों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से रास्तों की हालत सुधारने की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। हालात ऐसे हैं कि आमजन, बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सवाल यह है कि आखिर कब सुधरेंगे नागलियां पंचायत के रास्ते? कब धरातल पर उतरेगा विकास?
Behror, Alwar | Nov 1, 2026