सागर नगर: सोमनाथपुरम में पुलिसवाले के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
मोती नगर थाना क्षेत्र के सोमनाथपुरम से शुक्रवार को पुलिस आरक्षक के मकान में चोरी की घटना सामने आई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार दोपहर 12:00 बजे सामने आया है, जिसमे सीसीटीवी कैमरा में दो संदिग्ध भी नजर आ रहे हैं। जो दरवाजे का लॉक तोड़ते हुए मकान में घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं।हालांकि पुलिसकर्मी संजय जाट अपने इस मकान को किराए से दिए हुए हैं।